फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: संस्कृत शिक्षकों के पद खाली, पढ़ाई प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के 89 स्कूलों में संस्कृत शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सभी स्कूलों में हाल ही में क्लस्टर प्रणाली शुरू की गई है जिससे माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत शास्त्री अध्यापक तीसरी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ा सकें लेकिन माध्यमिक स्कूलों में पहले से ही 89 शिक्षकों के पद खाली हैं। ऐसे में माध्यमिक स्कूलों के साथ-साथ प्राथमिक स्कूलों में भी विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए शिक्षक ही नहीं हैं।
विज्ञापन

अभिभावकों कांता देवी, सरिता कुमारी, मीना देवी, राधिका, प्रदीप, राकेश, रमन आदि ने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से दो बार संस्कृत भर्ती प्रक्रिया को लेकर साक्षात्कार आयोजित किए गए लेकिन रिक्त पदों को भरने में कोई भी पहल नहीं की गई। इसका खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वे कई बार शिक्षा विभाग से पदों को भरने की मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक रिक्त पदों को नहीं भरा गया है। उन्होंने कहा कि दो वर्षों से स्कूलों में खाली पदों को नहीं भरा गया है। उन्होंने शिक्षा विभाग से स्कूलों में पदों को जल्द भरने की मांग की है।
जिले के 89 स्कूलों में संस्कृत अध्यापकों के पद रिक्त हैं। इसके बारे में रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय भेज दी गई है। स्कूलों में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए प्रतिनियुक्ति पर शिक्षकों स्कूलों में भेजा जा रहा है।- अशोक कुमार, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें