फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालकनाथ मंदिर में पेयजल आपूर्ति बहाल

विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में डाली गई नई पेयजल पाइपलाइन। संवाद
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। तीन दिन बाद अब सोमवार को बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में पेयजल आपूर्ति बहाल हो गई है। मंदिर में तीन दिन पहले पुरानी पेयजल पाइपलाइन फट जाने के कारण मंदिर की सीढ़ियों, रेलिंग और बाबा बालकनाथ मंदिर की पहाड़ी को भी नुकसान पहुंचा था। जलशक्ति विभाग ने पुरानी पेयजल पाइपलाइन को बदलकर नई डाल दी है। जिस टैंक को यह पाइप लाइन जाती है, वह बाबा बालकनाथ मंदिर की गुफा के बिल्कुल एक ओर स्थित है। विभाग ने अब लगभग छह इंच के आधा दर्जन नए पाइप बिछा दिए हैं।
विज्ञापन

मंदिर में पेयजल पाइप फट जाने से इनलेट और आउटलेट पाइपों की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई थी जिसको विभाग ने अब दुरुस्त कर दिया है। पानी की आपूर्ति भी सुचारु हो गई है। यह पेयजल लाइन वर्ष 1985-1990 के बीच 99 गांवों की पेयजल सुविधा के लिए बिछाई गई थी। पाइप फटने से 10-12 पंचायतों में पेयजल की आपूर्ति प्रभावित थी अब बहाल हो गई है।
जलशक्ति विभाग बड़सर के अधिशासी अभियंता डीआर चौहान ने कहा कि विभाग के कर्मचारियों वा ठेकेदारों ने दिन रात एक करके ध्वस्त हुई पाइप लाइनों को ठीक कर दिया गया है। इससे अब पानी की आपूर्ति सुचारु हो गई है। साथ ही कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जहां पर भी पेयजल पाइप में रिसाव है, समय-समय पर इनकी मरम्मत करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें