फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन में बिना अनुमति पोस्टर चिपकाने पर होगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन की इंद्रपाल मार्केट और बस स्टैंड पर यदि किसी ने बिना अनुमति के पोस्टर, बैनर या विज्ञापन आदि लगाए तो उन्हें इसका जुर्माना अदा करना पड़ सकता है। इन स्थानों पर विज्ञापन के लिए लगाए गए पोस्टरों ने यहां की हालत बदतर बना दी है। लोगों के ऐतराज के बाद नगर पंचायत ने मार्केट की दीवारों आदि पर लगे पोस्टरों को पहले भी उखाड़ा था और साथ ही निजी फायदे के लिए पोस्टर आदि चिपकाने वालों को हिदायत भी दी है कि यदि किसी ने बिना अनुमति के पोस्टर आदि लगाए तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रदीप कुमार, राकेश कुमार, अजय, प्रकाश चंद, राजीव कुमार, संजय कुमार आदि का कहना है कि नगर पंचायत को मार्केट की बिगड़ती सुंदरता और हो रहे नुकसान का भी ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

ऐसे अनाधिकृत पोस्टरों के कारण इन संस्थाओं को तो लाभ हो जाता है लेकिन, मार्केट की दीवारों पर पोस्टरों के कारण रंग रोगन आदि भी खराब हो जाता है। जिस वजह से नगर पंचायत को नुकसान उठाना पड़ता है। लोगों ने इस बारे में नगर पंचायत का ध्यान कई बार दिलाया और कई बार नगर पंचायत ने ठोस कदम भी उठाए, परंतु लोग इससे भी सबक नहीं सीखे।। जिससे इस स्थान पर किए जाने वाले रंग रोगन आदि पर सार्वजनिक धन बरबाद हो रहा है। इस बारे में नगर पंचायत नादौन के सचिव सतीश ठाकुर का कहना है कि मामला उनके ध्यान में लाया गया है। पहले भी पोस्टर आदि हटवाए गए हैं। यदि किसी ने बिना अनुमति के विज्ञापन से संबंधित पोस्टर, बैनर और बोर्ड आदि लगाए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और जुर्माना भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें