जिला के दो डाकघरों में अप्रैल से डाक विभाग के एटीएम की सुविधा मिलने जा रही है। हमीरपुर और बड़सर डाकघर में एटीएम मशीन पहुंचा दी गई हैं। अब उपभोक्ताओं को डाकघर के एटीएम से रुपये निकलवाने की सुविधा मिलेगी। प्रथम चरण में जिला के दो डाकघरों में एटीएम स्थापित किए गए हैं।
पहले डाक घर उपभोक्ताओं को रुपये निकलवाने के लिए लाइनों में लगना पड़ता था। अब लोगों को रुपये निकलवाने के लिए लाइनों में लगने से निजात मिल जाएगी। डाक विभाग ने अपने उपभोक्ताओं को एटीएम कार्ड जारी करने शुरू कर दिया है।
मुख्य डाकघर हमीरपुर से अब तक करीब 45 उपभोक्ताओं को एटीएम कार्ड दिए गए हैं। सेविंग अकाउंट वाले सभी उपभोक्ताओं को एटीएम कार्ड जारी किए जा रहे हैं। शुरुआत में डाक विभाग का एटीएम ही मशीन स्वीकार करेगी। इसके बाद अन्य बैंकों के एटीएम कार्ड से रुपये निकलवाने की सुविधा भी उपभोक्ताओं को मिलना शुरू हो जाएगी।
हमीरपुर, बड़सर डाकघर में एटीएम उद्घाटन के बाद जनता को समर्पित कर दिए जाएंगे। अप्रैल से सुविधा शुरू होने की उम्मीद है। डाक विभाग के एटीएम उपभोक्ताओं को कार्ड दिए जा रहे हैं।
- बली राम, अधीक्षक, डाक विभाग, हमीरपुर