फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टल का र्सवर डाउन, दो घंटे देरी से शुरू हुई वैक्सीनेशन

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में वैक्सीन लगवाने के लिए कतार में अपनी बारी का इंतजार करते लोग। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन/हमीरपुर। कोरोना वैक्सीन लगवाने में शनिवार को लोगों को परेशानी सामना करना पड़ा। पोर्टल का सर्वर डाउन होने से जिले के कई अस्पतालों में पंजीकरण और टीकाकरण समय पर नहीं हो पाया। पोर्टल के न खुलने के कारण लोगों को दो से तीन घंटे तक टीकाकरण के लिए इंतजार करना पड़ा। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में सुबह साढ़े 11 बजे से टीकाकरण आरंभ हुआ। यहां लोग कतारों में लगकर बारी का इंतजार करते रहे। वहीं, नादौन अस्पताल में शनिवार सुबह काफी देर तक लोगों को वैक्सीन के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

इस कारण वैक्सीन लगाने आए लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। जब से सरकार ने 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाने की स्वीकृति प्रदान की है तभी से ही अस्पताल में रोजाना काफी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने आ रहे हैं। शनिवार को भी छुट्टी होने के कारण काफी संख्या में लोग तो पहुंचे, परंतु सर्वर डाउन होने के कारण पंजीकरण करवाने के लिए उन्हें दोपहर तक लंबा इंतजार करना पड़ा। उधर, इस संबंध में बीएमओ नादौन डॉक्टर अशोक कौशल ने बताया कि तकनीकी समस्या आने के कारण कुछ समय के लिए वैक्सीन लगाने का कार्य धीमी गति से हुआ। लेकिन उसके उपरांत आए हुए लोगों को वैक्सीन की डोज दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें