टौणी देवी (हमीरपुर)। पंचायत उपचुनाव के लिए प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। उपचुनाव 5 नवंबर को को होंगे। इसके लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गईं हैं। विकास खंड टौणी देवी से विभिन्न पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए बसों से भेज दी गईं। इसमें पुलिस कर्मचारी भी शामिल हैं।
विकास खंड टौणी देवी में बलोह पंचायत प्रधान और चारियां दी धार व लग कड़ियार में उपप्रधान का चुनाव हो रहा है। बलोह में प्रधान के लिए दो महिला प्रत्याशी, लग में उपप्रधान के लिए सात तथा चारियां दी धार में दो लोग मैदान में हैं। खंड विकास अधिकारी एचआर अत्री ने बताया कि इसके लिए तैयारियां पूरी की जा रही है और सभी पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को रवाना कर दी गई हैं। चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने के लिए पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण और सभी जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पार्टियों को पंचायत निरीक्षक सुरेश धीमान और उपनिरीक्षक सुभाष चंद को विशेष दिशा-निर्देश देकर रवाना किया।