फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिप वार्ड के परिसीमन पर मचा सियासी बवाल, विरोध में उतरी जनता

Wed, 21 May 2025 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
डीसी हमीरापुर को ज्ञापन सौंपने पहुंचे जसाई पंचायत के लोग।
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

विभिन्न पंचायतों ने प्रशासन को सुधार के लिए सौंपे गए ज्ञापन, कांग्रेस और भाजपा भी विरोध में
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला परिषद हमीरपुर के वार्ड के परिसीमन को लेकर भाजपा और कांग्रेस नेताओं की ओर विरोध जताने के साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों ने निराशा जाहिर की है। सत्तारूढ कांग्रेस नेताओं के सवाल उठाए जाने से सियासी बवाल मच गया है।
डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह को विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों ने इस सिलसिले में ज्ञापन सौंपे हैं। इस कड़ी में मंगलवार को मालग, कांगू, बैहरड़ और जसाई के लोगों ने जिप वार्ड के परिसीमन पर सवाल उठाए हैं। पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों का कहना है कि परिसीमन में व्यापक सुधार की जरूरत है। मालग वार्ड से दो पंचायतों को जसाई व बैहरड़ को लहडा वार्ड में डाला गया है, जिसका लोगों ने विरोध जताया है।
विज्ञापन

लोगों की मांग है कि उन्हें मालग वार्ड में ही रखा जाए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बैहरड के उपप्रधान के अलावा अन्य ग्राम वासी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों का कहना है कि जिला परिषद के वार्ड में परिसीमन में लापरवाही बरती गई है। इसमें जनप्रतिनिधियों की राय तक नहीं ली गई है।
विज्ञापन

ऐसे में इसमें सुधार किया जाना चाहिए। दो पंचायतों जसाई और बैहरड़ को लहड़ा वार्ड में डाला गया है, जो कि उचित नहीं है। इन पंचायत को मालग वार्ड में ही रखा जाए। वहीं, उपायुक्त अमरजीत सिंह ने कहा कि लोगों ने आपत्तियां दर्ज करवाई है। इन आपत्तियों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें