फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2514 अभ्यर्थियों ने दी पुलिस आरक्षी की लिखित परीक्षा

विज्ञापन
बाल स्कूल हमीरपुर में पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर और डीएवी स्कूल सलासी में पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। इन दोनों परीक्षा केंद्रों के लिए कुल 2522 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। इनमें से 2514 अभ्यर्थियों ने दोनों परीक्षा केंद्रों में परीक्षा दी। महज आठ अभ्यर्थी ही परीक्षा में अनुपस्थित रहे। पुलिस विभाग ने परीक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। परीक्षा का आयोजन दोपहर बारह से एक बजे तक किया गया। परीक्षा के लिए केंद्रों के बाहर नौ बजे से ही भीड़ लगना शुरू हो गई। अभ्यर्थी अपने अभिभावकों सहित परीक्षा केंद्रों में पहुंचे।
विज्ञापन

जिले में पुलिस आरक्षियों के कुल 88 पदों को भरने के लिए रविवार को यह परीक्षा आयोजित की गई। पुरुष अभ्यर्थियों के 56, महिलाओं के 16 और पुरुष चालकों के 16 पद भरे जाने हैं। 16 से 19 जुलाई तक इन पदों को भरने के लिए पुलिस लाइन दोसड़का के मैदान में शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस दौरान 2522 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण कर लिखित परीक्षा के लिए अपनी जगह बनाई और रविवार को परीक्षा दी। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि जिले में 2524 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी। जबकि आठ अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें