फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पुलिस ने दो युवकों से चिट्टा किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना नादौन के अंतर्गत जंगलू गांव के पास पुलिस ने दो युवकों से चिट्टा बरामद किया है। रविवार देर रात पुलिस टीम को यह सफलता गश्त के दौरान हाथ लगी। पुलिस ने दो युवकों से 2.98 ग्राम चिट्टा बरामद किया, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसआई राजकुमार की अगुवाई में रविंद्र कुमार, बृजेंद्र कुमार और अन्य पुलिस कर्मी जब नादौन बड़ा रोड पर रात करीब 1:00 बजे गश्त पर जा रहे थे तो यहां से पांच किलोमीटर दूर जंगलू गांव के निकट दो युवक एक मंदिर किनारे संदिग्ध अवस्था में बैठे थे। पुलिस टीम ने शक के आधार पर जब उनसे पूछताछ की तो ये घबरा गए। पुलिस ने जब इनकी तलाशी ली तो उनके पास से 2.98 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान सेरा गांव निवासी विक्की और जलाड़ी के चुनान गांव निवासी अंकित शर्मा के तौर पर हुई है। इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन बीआर शर्मा ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज करके आगे छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें