फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नाबालिग को भगाने के मामले में होटल पहुंची पुलिस

Thu, 28 Aug 2025 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। जिला कांगड़ा की रक्कड़ पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में नादौन के एक होटल में दबिश दी। पुलिस ने यहां पर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने होटल मालिक को बुलाया और एंट्री रजिस्टर मंगवाया। जांच के दौरान पाया गया कि नाबालिग लड़की भगाने का आरोपी लड़की को तीन बार इस होटल में लाया है। डीएसपी ज्वालाजी आरपी जसवाल ने बताया कि नाबालिग को भगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी रक्कड़ में पल्लेदारी मजदूरी आदि का कार्य करने आया था। यहां से वह नाबालिग को भगाकर ले गया। नाबालिग को ग्वालियर से ढूंढ निकाला, परंतु आरोपी वहां से भागने में कामयाब रहा है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें