फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी झड़प के मामले की जांच को निजी विश्वविद्यालय पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत एक निजी विश्वविद्यालय के बाहर युवाओं में बुधवार को हुए खूनी संघर्ष को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से बाहरी लोगों से सुरक्षा की मांग की और क्षेत्र में निरंतर पुलिस की गश्त करने की मांग भी की। इस दौरान पुलिस भी इस मामले की छानबीन के लिए निजी विश्वविद्यालय में आई हुई थी। निजी विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि हालांकि लड़ाई-झगड़ा विश्वविद्यालय परिसर के बाहर हुआ है, फिर भी मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है। मामले की जांच के साथ झगड़े में संलिप्त युवाओं की जांच भी की जाएगी।
विज्ञापन

निजी विश्वविद्यालय के कौन-कौन छात्र इस लड़ाई झगड़े में संलिप्त थे, इसकी जांच होगी। साथ ही पुलिस व प्रशासन को भी जांच की रिपोर्ट सौंपी जाएगी। भोरंज पुलिस ने भी निजी विश्वविद्यालय में जाकर छात्रों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और उसे अपने कब्जे में ले लिया है। लड़ाई-झगड़े में घायल एक युवक को जिला अस्पताल से टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
उधर, इस बारे में भोरंज थाना प्रभारी सूरम सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच के लिए विश्वविद्यालय गई थी। उधर, इस बारे में निजी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार संजीव शर्मा ने बताया कि लड़ाई-झगड़ा विश्वविद्यालय परिसर के बाहर हुआ है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच बैठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें