फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादौन शहर में पुलिस जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च

Tue, 28 May 2024 04:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नादौन शहर में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी फ्लैग मार्च करते हुए। संवाद
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। एक जून को लोकसभा चुनाव के लिए शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए तमिलनाडु पुलिस की एक टुकड़ी सोमवार को नादौन पहुंची। नादौन थाना में रिपोर्ट करने के बाद थाना प्रभारी बाबूराम शर्मा की अगुवाई में पुलिस के जवानों और अधिकारियों ने शहर में फ्लैग मार्च किया। इस बार बूथ नंबर पांच सेरा, 15 नादौन-तीन, 52 बटराण-एक, 70 पनसाई और 88 धनेटा-एक को संवेदनशील वर्ग में रखा गया है। थाना प्रभारी बाबूराम शर्मा ने कहा कि नादौन क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूर्ण करवाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें