फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अपहरण-मारपीट मामले में पुलिस ने की पांच लोगों से पूछताछ

Fri, 20 Jun 2025 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के तहत अपर गलोल गांव के संजीव कुमार के साथ अपहरण और मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को थाने में बुलाकर पूछताछ की है। डीएसपी नादौन प्रताप सिंह ठाकुर ने पीड़ित से मिलकर उसके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित को मौका पर ले जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। बीते दिन संजीव कुमार ने करीब सात लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया था।
आरोप है कि संजीव को 15 जून को कुछ लोग घर से उठाकर जबरन गाड़ी में ले गए थे। इस दौरान उससे मारपीट के बाद पुन: उसे घर पहुंचा दिया। पीड़ित ने ग्रामीणों और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई।
वहीं, पुलिस ने अब मामले में पांच लोगों से पूछताछ की है। इस संबंधी एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को भी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें