फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को मिले आठ वाहन, होगी त्वरित कार्रवाई

विज्ञापन
हमीरपुर पुलिस को मिली नई स्कूटी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला पुलिस को किसी भी घटना में त्वरित कार्रवाई करने और जल्द मौके पर पहुंचने के लिए आठ वाहन मिले हैं। इनमें छह स्कूटी, एक बुलेट और एक बोलेरो गाड़ी शामिल है। प्रत्येक थाना में महिला हेल्प डेस्क स्थापित किए जा रहे हैं। इन पर महिला पुलिस कर्मचारी तैनात होंगी। पुलिस ने छह स्कूटी मंगवाई हैं। जो इन थानों में दी जाएंगी। वहीं, एक बुलेट और एक बोलेरो गाड़ी का भी प्रयोग घटनास्थल पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए होगा। महिला पुलिस थाना हमीरपुर जिला मुख्यालय हमीरपुर में स्थित है। जहां एक-एक स्कूटी दी जाएगी। किसी भी घटना पर कर्मचारी इन स्कूटी पर तुरंत मौका पर पहुंचेगी। इसके अलावा बोलेरो और बुलेट भी जरूरत अनुसार थानों में आवंटित होंगे। पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि आठ वाहन आए हैं। जिन्हें जल्द ही आवंटित किया जाएगा। इनसे टीमें जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें