फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पीएनबी ने दी कृषि ऋण योजनाओं की जानकारी

Thu, 11 Dec 2025 07:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि से संबंधित ऋण के 209 मामले किए मंजूर, योजनाओं के बारे में बताया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल कार्यालय हमीरपुर ने बुधवार को नाल्टी में कृषि आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सर्कल कार्यालय के प्रमुख नीरज कुमार आनंद और जिला अग्रणी प्रबंधक धर्मेंद्र स्याल उपस्थित रहे। नीरज कुमार आनंद ने कहा कि पीएनबी अपने ग्राहकों को बेहतरीन बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ उनके लिए वित्तीय सलाहकार की भूमिका में भी कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में, फील्ड में नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम एवं आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पीएनबी अपने ग्राहकों के सुझाव एवं फीडबैक को विशेष महत्व देता है। उन्होंने लोगों से बैंक की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

सर्कल कार्यालय के वरिष्ठ प्रबंधक गौतम ने पीएनबी की डिजिटल सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान लोगों को एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड, किसान क्रेडिट कार्ड, कोल्ड स्टोरेज योजना, किसान समृद्धि योजना, स्वयं सहायता समूह से संबंधित योजनाओं और अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जन-धन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से भी अवगत करवाया गया। जिला अग्रणी प्रबंधक धर्मेंद्र स्याल ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों तथा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और कार्यक्रम में भागीदारी के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान कृषि से संबंधित ऋणों के 209 मामले मंजूर किए गए, जिनकी कुल राशि 7.30 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें