टौणी देवी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी।संवाद
टौणी देवी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (उत्कृष्ट) टौणीदेवी के स्काउट एंड गाइड्स ने स्काउटिंग के सिद्धांतों पर अमल करने और एक समृद्ध समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का प्रण लिया।
प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में स्काउटिंग की भूमिका बेहद अहम है जो दूसरों की सहायता एवं अन्य कुरीतियों जैसे नशा निवारण के लिए लोगों को जागरूक करने में हमेशा तत्पर रहते हैं। आठवीं कक्षा की गाइड चेतना ने प्रधानाचार्य सतीश एवं गाइड कप्तान कुसुमलता के चित्र अपने हाथ से बना कर उन्हें भेंट कर सबका दिल जीत लिया। इस अवसर स्काउट मास्टर सतीश राणा ने कहा कि स्काउटिंग में कौशल क्षमता और व्यक्तित्व विकास की अपार संभावनाएं हैं।