अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले हमीरपुर महाविद्यालय के खिलाड़ी ?
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला मंडी के सुंदरनगर में आयोजित अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदेशभर के महाविद्यालयों से करीब 120 पहलवानों ने भाग लिया। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक डॉ. पवन कुमार वर्मा ने बताया कि हमीरपुर के पहलवानों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में कृतिका ने 76 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं पुरुष वर्ग में 92 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अक्षांत ने कांस्य पदक जीतकर राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर का नाम रोशन किया। डॉ. पवन वर्मा ने बताया कि महाविद्यालय पहुंचने पर दीपक, कृतिका और अन्य खिलाड़ियों व प्राचार्या डॉ. अंजू बत्ता सहगल, प्रो. सतीश सोनी, प्रो. पुष्पेंद्र, प्रो. शक्ति ने जोरदार स्वागत किया। प्राचार्या डॉ. अंजू बत्ता सहगल ने विजेता खिलाड़ियों और कोच जॉनी चौधरी व शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक डॉ. पवन कुमार वर्मा को बधाई दी।