फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नादौन के खिलाड़ियों ने जीते 28 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। केंद्रीय विद्यालय संगठन के अंतर्गत 53वीं गुरुग्राम संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नादौन के खिलाड़ियों ने 28 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। पिंजौर, चंडी मंदिर, धर्मशाला और अंबाला में आयोजित की गई अलग-अलग प्रतियोगिताओं में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नादौन के छात्रों ने 14 स्वर्ण पदक, सात रजत पदक और सात कांस्य पदक जीते हैं। एथलेटिक्स में ऋषिका राणा, काव्यांशी शर्मा, एंजल शर्मा और जाह्नवी ने चार स्वर्ण पदक और पांच रजत पदक हासिल करके कुल नौ पदक जीते हैं। रस्सीकूद प्रतियोगिता में हर्षित कौशल और साक्षी ने एक-एक स्वर्ण पदक तथा जन्नत वनियाल और तन्वी ने एक-एक रजत पदक जीता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य एसडी लखनपाल ने इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को स्कूल पहुंचने पर पुरस्कृत किया। बताया कि विद्यालय के 12 खिलाड़ियों सूर्यांश, आर्यन, समर यादव, शुभम चौधरी, तनिष धीमान, नैतिक, आयुष, आदित्य राणा, हर्षित कौशल, साक्षी रिया और अनन्य का चयन केंद्रीय विद्यालयों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य एचडी लखनपाल और शारीरिक शिक्षक अशोक कुमार ने सभी पदक विजेताओं और उनके अभिभावकों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें