फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कोर्फबाल खेल के नियमों को सीख रहे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चीन में एशियन चैंपियनशिप कोर्फबाल प्रतियोगिता 4 से 10 नवंबर तक होगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। हांगकांग चीन में एशियन चैंपियनशिप कोर्फबाल प्रतियोगिता चार से 10 नवंबर तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 13 सदस्यीय भारतीय टीम कोचिंग कैंप में कोर्फबाल खेल के नियमों को सीख रही है। पंजाब राज्य के जालंधर निजी विश्वविद्यालय के परिसर में चल रहे कोचिंग कैंप में 30 अक्तूबर तक खिलाड़ी परिपक्व होंगे। अखिल भारतीय कोर्फबाल संघ ने हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र व दिल्ली राज्य के खिलाड़ियों को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इन खिलाड़ियों में सारंग शर्मा, सूरज, रजत, सौरभ, अरुण, यामिनी, अलीशा, उपासना, जया, रोशन व श्रद्धा शामिल हैं। कोच विनोद ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 11 देशों के दो ग्रुप बनाए गए हैं। ए ग्रुप में भारत, चीन, जापान, कोरिया, चीन ताइपे व मकाउ चीन को शामिल किया गया है, जबकि बी ग्रुप में हांगकांग, मलेशिया, थाइलैंड, इंडोनेशिया व सिंगापुर को रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें