गलोड़ (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोअर हरेटा की दसवीं कक्षा की छात्रा तनु शर्मा का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में जिलास्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता की ऊंचीकूद में जिलाभर में तनु शर्मा द्वितीय स्थान, मधु शर्मा कक्षा जमा एक ने डिस्कस थ्रो में तृतीय स्थान प्राप्त किया था। अहाना ठाकुर ने भी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लिया। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार ने बच्चों से कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। खेलने से शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से सेहत अच्छी होती है। खेलों के जरिये हमारी शक्ति बढ़ती है और मानसिक तनाव कम होता है। उन्होंने सभी बच्चों से आह्वान किया कि वे खेलों से जुडें। प्रधानाचार्य त्रिलोक चंद शर्मा, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान संतोष कुमार, ओम प्रकाश व अन्य सदस्यों ने इन बच्चों व उनके अभिभावकों को बधाई दी।