फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एक साथ खेले और पढ़े, अब एक साथ हो रहे सेवानिवृत्त

Wed, 31 Dec 2025 02:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। विकास खंड बमसन टौणी देवी से दो कनिष्ठ अभियंता (जेई) एक साथ बुधवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। दोनों चचेरे भाई हैं तथा इनमें गजब का एक जैसा संयोग है। ऐसे संयोग कम ही देखने को मिलते हैं।
विज्ञापन

विकास खंड बमसन टौणी देवी में तीन कनिष्ठ अभियंता हैं तथा इनमें से दो जगजीत सिंह और राजेश वर्मा बुधवार को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। दोनों चचेरे भाई हैं तथा इनमें कई बातें एक समान है। कज्याण पंचायत के ढो गांव के निवासी जगजीत सिंह और राजेश वर्मा का जन्म एक ही दिन नौ दिसंबर 1967 को हुआ है।
इसके बाद पांचवीं तक की पढ़ाई राजकीय प्राथमिक विद्यालय कंज्याण में हुई और दसवीं तक की राजकीय उच्च पाठशाला परोल में हुई। इसके बाद जमा दो भोरंज से की। दोनों भाइयों का साथ इसी तरह आगे बढ़ता गया और सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी महाराष्ट्र से इकट्ठे की।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग के बाद निजी नौकरी का सिलसिला भी एकसाथ शुरू हुआ। इसके बाद पंचायती राज विभाग में दोनों को नौकरी मिली तथा अब सेवानिवृत्ति भी एकसाथ हो रही है। 31 दिसंबर को विकास खंड कार्यालय में सेवानिवृत्ति पर कार्यक्रम रखा गया है।
इसी तरह से मंगलवार को जिला परिषद कार्यालय हमीरपुर में भी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अधिकारी बबिता गुलेरिया के साथ ही कई अन्य लोग मौजूद रहे। इसी दिन ग्राम पंचायत बारीं में भी इनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पंचायत प्रधान रविंद्र ठाकुर, उपप्रधान सुमेश कुमार, सचिव सतीश, योगेश, तकनीकी सहायक अजय ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे तथा दोनों के कार्यों को सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें