फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लासी गांव की सड़क प्राथमिकता से होगी पक्की : सुरेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की मुंडखर पंचायत के प्लासी गांव के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को भोरंज के विधायक सुरेश कुमार से उनके निवास स्थान जाहू में मिला। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष सड़क कच्ची होने की समस्या को रखा। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास के लिए वचनबद्ध है और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दे रही है। प्लासी गांव को जोड़ने वाली सड़क को प्राथमिकता से पक्का किया जाएगा। इस सड़क को ग्रामीणों की सुविधा के लिए दोनों ओर से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन इसके लिए लोगों को जमीन स्वेच्छा से देनी होगी। प्रतिनिधिमंडल में शामिल कॅरिअर प्वाइंट विश्वविद्यालय हमीरपुर के रजिस्ट्रार गुलशन संधू, विनोद संधू, वीना कुमारी, विद्या देवी, नीना, धनी राम ने कहा कि कच्ची सड़क होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें