फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एनएच-3 पर ट्राला खराब होने से दो घंटे बंद रही सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच तीन निर्माण कार्य में लगी कंपनी का था ट्राला
विज्ञापन

सड़क के बंद होने से वाहन चालकों और राहगीरों को झेलनी पड़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
अवाहदेवी (हमीरपुर)। हमीरपुर से अवाहदेवी एनएच रविवार को दो घंटे तक बंद रहा। इस दौरान वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अवाहदेवी कस्बे में शाम छह बजे के करीब एसबीआई बैंक के सामने चढ़ाई पर ट्राला बड़ी जेसीबी को लादे हुए सड़क के बीचोबीच खराब हो गया। इस कारण अवाहदेवी हमीरपुर सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एनएच तीन निर्माण कंपनी का यह ट्राला टौणीदेवी की ओर से अवाहदेवी जा रहा था। रविवार शाम करीब छह बजे अवाहदेवी कस्बे के मुहाने पर यह ट्राला खराब हो गया। इस कारण वाहन चालकों को वाया बगवाड़ा होकर करीब दस किलोमीटर का चक्कर काटकर अपने गंतव्य तक जाना पड़ा। वहीं, जाम के चलते संगरोह और समीरपुर में सवारियां हमीरपुर जाने के लिए बस का इंतजार करती रहीं जबकि बसें पंजोत के पास निकलती थीं। अजय, इंदु, भारत, कुसम, हेमराज आदि ने कहा कि वह समीरपुर में बस का इंतजार करते रहे लेकिन बस वाया पंजोत ही निकल गई। इस बारे में अवाहदेवी पुलिस चौकी के प्रभारी संदीप कुमार ने कहा कि निर्माण कंपनी का वाहन खराब हुआ था। इसकी मरम्मत करवाने के बाद सड़क को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें