फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बरानडा और बकारटी में शिवा क्लस्टर में पौधरोपण अभियान शुरू

Thu, 20 Feb 2025 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश उद्यान विभाग हमीरपुर की ओर से शिवा प्रोजेक्ट के तहत नए बने क्लस्टर बरानडा और बकारटी में पौधारोपण अभियान शुरू किया गया। इस पौधारोपण अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने शिरकत की।
विज्ञापन

इस अवसर पर पहुंचने पर उद्यान विभाग उपनिदेशक हमीरपुर राजेश्वर परमार ने मुख्य अतिथि को टोपी और शॉल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉक्टर परमार ने बताया कि जिला हमीरपुर के छह क्लस्टर चिन्हित किए गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार और लक्ष्य के अनुरूप हमीरपुर जिला अग्रणी रहा है, जिसके सभी क्लस्टर में पौधारोपण कर दिया गया है।
डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि मुख्यमंत्री सुक्खू एक किसान परिवार से निकले हुए नेता हैं और उनको यह भलीभांति जानकारी है कि हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि निर्भर करती है। जहां हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों में सेब की बागवानी में अग्रणी हैं।
विज्ञापन

वहीं, मुख्यमंत्री अब निचले क्षेत्रों को मौसमी, लीची, अमरूद व अनार की बागवानी के तहत खुशहाल बनाने जा रहे हैं और उसी के तहत सभी जिलों में किसानों को बागवानी के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुमन भारती, किसान समिति प्रधान हंसराज, सूबेदार रतन चंद वह अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें