फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: स्कूलों में क्लस्टर प्रणाली शुरू करने के लिए 26 से बनेगी योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में 26 से 28 फरवरी तक तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित होगी। इसका आयोजन विशेष रूप से जिले के 151 स्कूलों में क्लस्टर प्रणाली लागू करने और स्कूलों को मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बनाने के बारे में चर्चा की जाएगी। कार्यशाला के तीन दिन छह शिक्षा खंडों के स्कूल प्रमुख भाग लेंगे। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक और उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक करेंगे।
विज्ञापन

कार्यशाला का आयोजन सुबह 10.30 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक किया जाएगा। कार्यशाला में शिक्षा विभाग के अधिकारी और स्कूल प्रमुख नए सत्र से जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों के लिए जेईई, नीट की कोचिंग, स्कूलों में आधुनिक माध्यमों से पढ़ाई, 300 मीटर दूरी पर स्थित स्कूलों को क्लस्टर बनाने, स्कूलों को मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस योजना से जोड़ने पर प्लान तैयार करेंगे। कार्यशाला का आयोजन स्कूल प्रमुखों को सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए करवाया जा रहा है।

इस बारे में उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अनिल कौशल ने कहा कि राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में 26 से 28 तक तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजित होगी। कार्यशाला में छह शिक्षा खंडों के स्कूल प्रमुख भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें