फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डिडवीं में सड़क किनारे लगे कचरे के ढेर

Wed, 20 Nov 2024 08:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर के तहत आने वाले गांव डिडवीं के पास एनएच 103 के किनारे कूड़ा-कचरा फैला हुआ है। यहां पर लोग चोरी-छिपे रात के समय कूड़ा फेंक देते हैं, जिससे क्षेत्र कूड़े के ढेर से भर गया है। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध इतनी तेज है कि राह चलते लोग अपनी नाक को कपड़े से ढक कर गुजरने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों में प्रकाश चंद शर्मा, सुदर्शन शर्मा, त्रिलोक चंद, अश्विनी कुमार, और अनिल कुमार ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से जारी है। कुत्ते और बेसहारा पशु यहां आए दिन कूड़े में मुंह मारते हैं और इसे चारों ओर फैला देते हैं, जिससे और भी गंदगी फैल जाती है। उन्हें डर है कि इस कारण बीमारियां फैल सकती हैं और क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की कमी हो सकती है।
गांववासियों ने पंचायत से अपील की है कि इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाए।
पंचायत प्रधान कुलबीर सिंह ने कहा कि खुले में कूड़ा फेंकना पूरी तरह से गलत है और इससे सार्वजनिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने गांववासियों से अपील की कि वे कूड़ा केवल निर्धारित स्थानों पर ही फेंकें और इस समस्या का हल सभी को मिलकर निकालना चाहिए। प्रधान ने आश्वासन दिया कि इस कूड़ा-कचरा समस्या का समाधान शीघ्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें