फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नारा-गलोट सड़क पर मलबे और पत्थरों के ढेर, आवाजाही प्रभावित

Wed, 14 Oct 2026 02:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
गलोट वाया बल्हडोडां  सड़क पर गिरे ल्हासे व मलवा। संवाद
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी नारा-गलोट वाया बल्ह डोडां सड़क पर जगह-जगह मलबा और पत्थर जमा होने से आवाजाही प्रभावित हो रही है। सड़क किनारे मलबे के ढेर और पहाड़ी से गिरे पत्थरों के कारण मार्ग संकरा हो गया है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार डाड खड्ड पुल से गलोट तक सड़क की स्थिति अधिक खराब है। कई स्थानों पर सड़क की चौड़ाई कम होने से दो वाहनों को एक-दूसरे को पास देने में दिक्कत आती है। बड़े वाहनों की आवाजाही के दौरान समस्या और बढ़ जाती है।
स्थानीय निवासी सतीश कुमार, राज कुमार, अशोक कुमार, विनोद, विजय और अनंत राम ने बताया कि सड़क पर मलबा और पत्थर जमा होने से लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से सड़क किनारे जमा मलबे और पत्थरों को जल्द हटाने की मांग की है, ताकि यातायात सुचारु हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट:

मामला ध्यान में है। जल्द ही सड़क किनारे जमा मलबे को हटा दिया जाएगा। -संजय कटोच, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें