सुजानपुर (हमीरपुर)। राष्ट्रीय होली मेले की बीआईपी मेस के बाहर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। चार दिन तक आयोजित हुआ यह मेला 26 मार्च को संपन्न हुआ। मेला संपन्न होने के बाद विश्राम के लिए सुजानपुर में जहां पर विशेष अतिथि बीआईपी मेहमानों के लिए भोजन बनाने की व्यवस्था के लिए स्थान चिह्नित किया गया था। मेला संपन्न होने के बाद वहां पर से गंदगी नहीं हटाई गई। यही कारण है कि भोजन बनाने वाले स्थान पर गंदगी का आलम है। इससे आसपास के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हर तरफ दुर्गंध है। स्थानीय लोगों रमेश कुमार, बिहारी लाल, संतोष कुमार आदि ने मेला अधिकारी से आग्रह किया है कि इस स्थान को साफ किया जाए। इस बारे में एसडीएम सुजानपुर डॉ. रोहित शर्मा ने कहा कि सफाई करवा दी जाएगी।