फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नरेली, झलवाणी और घुमारड़ा क्षेत्र में सूअरों ने तबाह की मक्की की फसल

Wed, 23 Aug 2023 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
देई का नौण पंचायत में सूअरों से मक्की की फसल को पहुंचे नुकसान को दिखाता किसान (स्रोत: संवाद)
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के गांव नरेली, झलवाणी और घुमारड़ा में जंगली सूअरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। जंगल से गांव में आकर सूअर मक्की की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों ने राजस्व और कृषि विभाग से नुकसान का आंकलन करने की गुहार लगाई है, ताकि नुकसान की भरपाई हो सके और वह अपने परिवारों का पालन पोषण कर सकें।
विज्ञापन


जिला हमीरपुर में 32,500 हेक्टेयर क्षेत्र में मक्की की खेती होती है। हर साल जिले में 52,019 मिट्रिक टन मक्की का उत्पादन होता है। मगर जंगली सूअरों और बंदरों के कारण फसलों को पहुंच रहे नुकसान से किसान काफी परेशान हैं। इससे चलते किसान अब खेतीबाड़ी छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। सोलर फेंसिंग से भी फसलें सुरक्षित नहीं हो पा रही हैं। सोलर बाड़बंदी को भी यह सूअर नुकसान पहुंचाकर खेतों में पहुंच रहे हैं और फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
ग्राम पंचायत देई का नौण के पूर्व प्रधान रंजन शर्मा ने बताया कि इलाके में जंगली सूअरों ने मक्की की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कृषि विभाग और जिला प्रशासन से नुकसान प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लेने और किसानों को मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. अतुल डोगरा ने कहा कि बाड़बंदी के लिए प्रदेश सरकार 50 फीसदी अनुदान प्रदान कर रही है। आजकल दो तरह की बाड़बंदी होती है। चार से छह फुट नीचे जाला लगाने के बाद ऊपर तारें बांधी जा रही हैं। इससे फसलें सुरक्षित रह सकती हैं। किसान चाहें तो समूहों में भी बाड़बंदी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें