भोटा (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र सदर के तहत टियाले दा घटृ में रविवार देर रात एक पिकअप ट्राला सड़क के बीच पलटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में एक प्रवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक कुमार निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। रविवार देर रात लगभग 11:30 बजे पिकअप ट्राले का चालक रजनीश कुमार अपने दो साथियों अशोक कुमार और महिपाल के साथ बद्दी से हमीरपुर आ रहा था। जब वह पिकअप ट्राला टियाले दा घटृ के पास तीखे मोड़ पर पहुंचा तो वहां ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। एसपी हमीरपुर पदम चंद ने कहा कि मामले में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।