फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पीएचसी सेरा को 2023-24 में कायाकल्प अवार्ड के लिए जिले में पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेरा को वर्ष 2023-24 में कायाकल्प अवार्ड के लिए पूरे जिले में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिनेश ने कहा कि इस अवार्ड के लिए इनाम के तौर पर पीएचसी सेरा को 2,00,000 रुपये की धनराशि मिलेगी। उन्होंने कहा कि पीएचसी सेरा पिछले तीन वर्ष से कायाकल्प में 50,000 रुपये की धनराशि लगातार जीत रहा है और इस बार उन्होंने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि पीएचसी सेरा के अंतर्गत दो उपस्वास्थ्य केंद्र एचएससी करोर और एचएससी मंझियार को भी 25,000 रुपये की धनराशि इनाम के तौर पर मिली है। उन्होंने सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई दी है तथा कहा कि यह सब पूरे स्टाफ के सहयोग से ही संभव हो पाया है। इसलिए पूरा स्टाफ बधाई का पात्र है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस अवार्ड को बरकरार रखने के लिए वह पूरे प्रयास आगे भी जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें