बाल स्कूल हमीरपुर में पेट्रोल पंप अटेंडेंट की परीक्षा के लिए कतार में खड़े अभ्यर्थी।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने रविवार को पोस्ट कोड 762 के तहत पेट्रोल पंप अटेंडेंट भर्ती परीक्षा का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों अभ्यर्थियों ने सायंकालीन सत्र में होने वाली इस परीक्षा के लिए शिमला में एक केंद्र, जबकि हमीरपुर में पांच परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। आयोग ने इस परीक्षा के लिए 1319 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए थे। एचआरटीसी में पेट्रोल पंप अटेंडेंट के तीन पद भरे जाने हैं।
उधर, कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि पेट्रोल पंप अटेंडेंट के तीन पदों को भरने के लिए प्रदेश में छह परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे, सभी जगह शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा का संचालन हुआ।