फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ट्रक की टक्कर से घायल व्यक्ति की पीजीआई में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत नौ दिन पूर्व एक ट्रक की चपेट में आने से बुरी तरह घायल व्यक्ति की पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। यह व्यक्ति भूंपल में 20 दिसंबर को ट्रक की चपेट में आ गया था। वह भूंपल में ही एक निजी स्कूल चलाता था। घटना के समय भी वह सड़क किनारे पैदल अपने स्कूल जा रहा था। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया। उसे नादौन में प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर रेफर कर दिया गया था, परंतु बाद में उन्हें गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

विपिन कुमार पुत्र रोशन लाल को ट्रक चालक पंकज कुमार ने पीछे से टक्कर मार दी थी। वहीं, हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने नादौन बस अड्डा पर पकड़ा था। इस बारे में थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने कहा कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें