फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सीबीआई रेड से पहले गायब हुआ एक चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की हमीरपुर में दबिश से पहले ही स्वास्थ्य विभाग में सेवारत एक चिकित्सक कहीं गायब हो गया। वहीं, जिला स्वास्थ्य विभाग ने भी बिना बताए ड्यूटी से गायब रहने पर संबंधित चिकित्सक को नोटिस जारी किया है। पिछले दिन ही में सीबीआई की एक टीम ने हमीरपुर में दबिश दी थी। केंद्रीय जांच एजेंसी विदेशों से एमबीबीएस की पढ़ाई करके लौटे कुछ संदिग्ध चिकित्सकों की डिग्रियों और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जिला हमीरपुर के एक सरकारी अस्पताल में सेवारत चिकित्सक भी विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई करके आया था। 23 दिसंबर से संबंधित चिकित्सक ड्यूटी से बिना बताए गायब है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित चिकित्सक को नोटिस भी जारी किया है। उधर, सीएमओ हमीरपुर डॉ. राजेंद्र कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि जिला के एक अस्पताल में सेवारत चिकित्सक बिना बताए ड्यूटी से गायब है। संबंधित चिकित्सक को नोटिस भी जारी किया गया है। इधर, हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. गोपाल बैरी ने बताया कि इस बारे में सीएमओ हमीरपुर से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें