बिझड़ी(हमीरपुर)। पंचायतों में मनरेगा के माध्यम से काम करने वाले मजदूरों को सीधा लाभ फॉर्म (डायरेक्ट बेनिफिट फॉर्म) पंचायतों में जमा करवाना होगा। जरूरी मस्टरोल फॉर्म भी उन्हीं समूह के लोगों को जारी किया जाएगा जिस समूह के सभी लोगों का डायरेक्ट बेनिफिट फॉर्म पंचायत में जमा होगा। आधार बेस्ड पेमेंट करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने इसके लिए मनरेगा में काम करने वाले लोगों के लिए आदेश जारी कर दिए हैं और कहा गया है कि एक गांव में समूह में जो लोग मनरेगा में काम करते हैं उन पूरे लोगों को डायरेक्ट बेनिफिट फॉर्म बैंक से मार्क करवा कर पंचायत कार्यालय में जमा करवाना होगा।
हालांकि कुछ लोग जो मनरेगा में काम करते हैं उन्होंने डायरेक्ट बेनिफिट फॉर्म जमा भी करवा रखा है। लेकिन कुछ लोगों के यह फॉर्म अभी तक जमा नहीं हुए हैं। इसके चलते पूरे समूह में काम करने वाले मनरेगा के लोगों को भुगतान संबंधी कोई परेशानी न हो इसके लिए डीबीटी फॉर्म पंचायतों में जमा करवाना अनिवार्य किया गया है। इस संदर्भ में विकासखंड बिझड़ी के एसोसिएशन प्रधान संजय शर्मा ने कहा कि मनरेगा में काम करने वाले लोगों को पेमेंट आधार बेस पेमेंट करने के लिए डीबीटी फॉर्म अनिवार्य है। कई लोगों ने यह डीबीटी फॉर्म जमा नहीं करवाया है।