फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रक्तदान शिविर में 100 यूनिट रक्तदान हुआ एकत्रित

विज्ञापन
संत निरंकारी मंडल हमीरपुर में रक्तदान करते हुए रक्तदाता।
विज्ञापन
हमीरपुर। संत निरंकारी मंडल हमीरपुर में निरंकारी बाबा गुरबचन सिंह की पावन स्मृति पर रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा विशेष रूप मौजूद रहे। उन्होंने रक्तदान शिविर में सम्मिलित रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया तथा जन कल्याण के लिए की गई उनकी सच्ची सेवा की भी प्रशंसा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संत निरंकारी मिशन निरंतर मानवता के हित में सराहनीय कार्य कर रहा है तथा समाज और नौजवानों को एक सही दिशा की ओर ले जा रहा है। संत निरंकारी मंडल शाखा हमीरपुर के संयोजक विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि शिविर में 100 यूनिट रक्तदान एकत्रित हुआ। इनमें 70 पुरुष तथा 30 महिलाओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर सेवादल क्षेत्रीय संचालक करतार चंद ने रक्तदान शिविर में उपस्थित सभी अतिथियों सहित डॉक्टर एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें