फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में लावारिस पशुओं से लोग परेशान

Mon, 20 Jan 2025 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
भोरंज में सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशु। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के लोग लावारिस पशुओं से परेशान हैं। चंबोह, हनोह कंज्याण के जंगलों में कुछ लोग रात को लावारिस पशुओं को छोड़ देते हैं। इन पशुओं के कानों पर टैग भी लगे हैं। यह पशु फसल को तो नष्ट करते ही हैं और सड़कों पर आकर दुर्घटनाओं का कारण भी बनते हैं। सड़कों पर पशुओं के आने से वाहन चालकों को भी वाहन चलाने में दिक्कतें आती हैं। ग्रामीणों में धर्म चंद, राजेश शर्मा, यशवंत, सुरेंद्र, विजय, अजय, कर्म चंद, सुरेश, सक्षम, राधिका, मोनिका, मनीष, मनोहर लाल शर्मा आदि ने कहा कि सरकार को लावारिस पशुओं के लिए कारगर नीति बनानी चाहिए, ताकि उनकी फसल बचाई जा सके। वहीं, लावारिस पशुओं को छोड़ने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

कैप्शन



भोरंज में सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशु। -संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें