फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बिजली की आंख मिचौनी से गर्मी से बेहाल हो रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
132 केवी ट्रांसमिशन यार्ड के शुरू न होने से बिजली के लग रहे कट
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड से समस्या का समाधान करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। बिजली सबस्टेशन कोटला के उपभोक्ता बिजली की आंख मिचौनी से खासे परेशान हैं। सबस्टेशन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में शाम पांच बजे के बाद बिजली आपूर्ति राम भरोसे ही है। अगर शाम पांच बजे कहीं कोई खराबी आ जाती है तो उसकी बहाली के लिए दूसरे दिन 10 बजे का इंतजार करना पड़ता है। बिजली समस्या का प्रमुख कारण सबस्टेशन में स्थापित 132 केवी ट्रासंमिशन यार्ड का शुरू न हो पाना है। ग्रामीणों केवल कुमार, सोनू कुमार, सुनील कुमार, कैप्टन रतन चंद शर्मा आदि ने कहा कि गांव में अक्सर अंधड़ आने पर बिजली कट लगते रहते हैं। इससे गर्मी के मौसम में उन्हें काफी दिक्कत झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन


कोटला गांव के उपभोक्ताओं को बुधवार की रात अंधेरे में काटने को मजबूर होना पड़ा। शाम छह बजे के बाद जब अचानक से बिजली गुुल हो गई तो सबस्टेशन के लैंडलाइन नंबर पर कॉल की गई। सबस्टेशन पास होने के बावजूद न तो कोई कर्मचारी आया और न ही बिजली बहाल हो पाई। इस बारे में बिजली उपमंडल कोटला के एसडीओ रमेश वर्धन ने कहा कि कर्मचारी की ड्यूटी शाम पांच बजे तक होती है फिर भी अगर खराबी आती है तो उसे दूर करने की कोशिश की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें