फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हरमंदिर गांव में प्रस्तावित अग्निशमन केंद्र के भवन निर्माण का जताया लेागों ने किया विरोध

Mon, 15 Sep 2025 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
ग्राम पंचायत जलाड़ी के हरमंदिर गांव में दमकल भवन निर्माण कार्य का विरोध जताते ग्रामीण। स्रोत: ज
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

कहा- चयनित भूमि पर निर्माण कार्य होने से एंबुलेंस सुविधा से हो जाएंगे वंचित
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत जलाड़ी के हरमंदिर गांव में ग्रामीणों ने प्रस्तावित अग्निशमन केंद्र भवन निर्माण कार्य का विरोध किया है। पंचायत प्रधान जगमोहन मनी, पंकज, अरविंद, बाबू राम, राकेश, अनुज आदि ने कहा कि यदि गांव में तय स्थल पर भवन का निर्माण किया जाता है, तो इसका विरोध किया जाएगा।
विभाग की ओर से लाल लकीर आबादी को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क से जोड़ने वाली शामलात भूमि को चयनित किया गया है। इस भाग पर यदि निर्माण होता है, तो ग्रामीण एंबुलेंस मार्ग की सुविधा से वंचित हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस भूमि पर सदियों से अकाल मृत्यु होने वाले बच्चों को दफनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह किया है कि जनहित में इस भवन का निर्माण प्रस्तावित भूमि को छोड़कर किसी अन्य स्थल पर करवाया जाए, ताकि किसी प्रकार की ग्रामीणों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें