फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मेडिकल कॉलेज की चाहरदीवारी का किया विरोध

विज्ञापन
विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू थाई गांव के बाशिंदों की समस्या हल करने के लिए एसडीएम से बातचीत करते - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन। मेडिकल कॉलेज जोलसप्पड़ के लिए लगाई जा रही चाहरदीवारी का ग्रामीणों ने विरोध किया है। सोमवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर मेडिकल कॉलेज प्रशासन और निर्माण कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विवाद ने तूल पकड़ा तो विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एसडीएम नादौन विजय धीमान से मौके पर पहुंचने के लिए कहा।
विज्ञापन

एसडीएम नादौन भी जोलसप्पड़ पहुंच गए। इसके साथ ही सीपीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को भी मौके पर बुलाया गया। विधायक ने प्रशासन और मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों से बात कर ग्रामीणों की समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए।
बता दें कि जोलसप्पड़ में बन रहे मेडिकल कॉलेज कैंपस में कंस्ट्रक्शन कंपनी ने गेट और दीवार के निर्माण कार्य से थाई गांव के लोगों का रास्ता रुक गया है। इससे गांववासियों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते वे आंदोलन पर उतर आए हैं। विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जिला प्रशासन, मेडिकल कॉलेज और कंस्ट्रक्शन कंपनी से बात कर ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आनी दी जाएगी। विधायक ने इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें