लदरौर (हमीरपुर)। गांव बटूरड़ा और फुलबारी के लोगों को तीसरे दिन पानी मिल गया है। पानी मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। लोगों ने जल शक्ति विभाग का आभार जताया है। बटूरड़ा और फुलबारी गांवों में तीन दिन से पानी की किल्लत बनी हुई थी। पानी नहीं मिलने के कारण लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे। लोगों ने जल शक्ति विभाग से समस्या के समाधान की मांग की थी। रविवार को इन गांवों में पानी आ गया है। जल शक्ति विभाग के एसई नीरज भोगल ने बताया कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए विभाग प्रयासरत्त है। बरसात के कारण पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई थीं। इस कारण कई जगह पानी की समस्या आई थी। अब हर जगह पर पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। संवाद