फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी में तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप, लोग परेशान

Mon, 14 Jul 2025 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बिजली पोल लगाने के लिए भूमि मालिकों से बातचीत करते हुए बिजली बोर्ड के एसडीओ सहित अन्य। संवाद
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। अवाहदेवी कस्बे में तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। इस कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों को गर्मी में रात गुजारनी पड़ रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया था। खंभा जिस स्थान पर गिरा, वहां दोबारा खंभा लगाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची थी। इसके चलते शनिवार को पूरा दिन बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी खंभा लगाने के लिए आसपास के भूमि मालिकों से सहमति लेने में जुटे रहे, लेकिन बात नहीं बन पाई।
रविवार को बगवाड़ा पंचायत के प्रधान देशराज चंदेल, उपप्रधान अनिल कटोच और कस्बे के प्रमुख दुकानदारों में राकेश कुमार, ओम प्रकाश शर्मा, विपन शर्मा आदि ने बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता दीपक चौहान के साथ भूमि मालिकों से बातचीत की। काफी प्रयासों के बाद बिजली का खंभा लगाने के लिए भूमि चिह्नित की गई।
विज्ञापन

वहीं, रविवार देर शाम तक दो खंभे लगाने और तार जोड़ने का काम चलता रहा। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता दीपक चौहान ने बताया कि बिजली बोर्ड बिजली सेवा बहाल करने में जुटा है। सोमवार को बिजली सेवा बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें