हमीरपुर। सीवरेज पाइप में लीकेज के चलते हीरानगर में लोगों को दिक्कत पेश आ रही है। स्थानीय निवासी रमेश पुरी ने इस सिलसिले में डीसी हमीरपुर को शिकायत सौंपी है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के घर का सीवरेज पाइप लंबे समय से लीक हो रहा है। कई दफा पाइप के लीकेज की मरम्मत के लिए कहा गया है, लेकिन उचित कदम नहीं उठाया गया है। इससे मोहल्ले में गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। न सिर्फ बदबू, बल्कि मच्छरों और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। इस कारण से सभी मोहल्ले वाले परेशान हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय पार्षद और नगर निगम कार्यालय में कई बार शिकायत दर्ज करवाई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मजबूर होकर उन्होंने अब उपायुक्त हमीरपुर से हस्तक्षेप करने की मांग की है। संवाद