फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: होली मेला बचाओ संघर्ष समिति का लोगों ने किया गठन

Fri, 13 Feb 2026 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सुजानपुर में एसडीएम कार्यालय में अधिकारियों को ज्ञापन देने के लिए जाते हुए लोग। स्रोत : जागरू
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। होली मेले को लेकर चौगान को एकमुश्त ठेके पर आवंटित करने को लेकर जहां व्यापारियों में रोष है, वहीं स्थानीय लोगों ने भी अपने विरोध के स्वर तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन

मेले को बचाने के लिए लोगों ने होली मेला बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया है। अरुण जैन को समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है। समिति के गठन के बाद स्थानीय लोगों ने एसडीएम कार्यालय में अधीक्षक को एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मेले को बचाने का आह्वान किया।
स्थानीय लोगों ने कहा कि मेले के दौरान चौगान का ठेका एक ही ठेकेदार को आवंटित किया, तो संघर्ष को तेज किया जाएगा। नई प्रथा के स्थान पर पुरानी परंपरा के आधार पर ही खुली बोली के माध्यम से प्लॉट आवंटित किए जाएं।
विज्ञापन

होली मेले को तकरीबन दो सप्ताह का समय बाकी रह गया है, लेकिन मेला प्रशासन बार-बार सुजानपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर होली उत्सव के आयोजन को लेकर के व्यवस्थाओं को लेकर यू-टर्न कर रहा है। संघर्ष समिति में प्रकाश सुडियाल, रमन धीमान, राजेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, रविंद्र, मीरा देवी, लता, तारा देवी ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें