लदरौर (हमीरपुर)। पठानकोट से त्रिफालघाट जाने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम के पठानकोट डिपो की बस का संचालन अनियमित होने से क्षेत्र के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बस एक दिन रूट पर आती है तो अगले दो दिन गायब रहती है।
विज्ञापन
सोमवार को आने के बाद यह बस मंगलवार, बुधवार और वीरवार को भी रूट पर नहीं पहुंची। यह बस दोपहर 1:30 बजे हमीरपुर बस अड्डे पहुंचती है, जबकि सुबह करीब 6:30 बजे लदरौर से होकर गुजरती है। इसके बाद क्षेत्र के लोगों को सुबह करीब 7:30 बजे के बाद ही दूसरी बस मिल पाती है।
ऐसे में लदरौर, पट्टा, बलोखर, टाउन भरेड़ी सहित आसपास के गांवों के यात्रियों को कामकाज और जरूरी सफर के लिए इंतजार करना पड़ता है। लोगों ने निगम प्रबंधन से बस का नियमित संचालन सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।