10 दिन में शौचालय का निर्माण कार्य कर लिया जाएगा पूूरा : मिन्हास
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर स्थित कोर्ट परिसर में आने वाले लोगों को जल्द शौचालय की सुविधा मिलेगी। लोगों की सुविधा के लिए नगर परिषद हमीरपुर कोर्ट परिसर के बाहर शौचालय का निर्माण करवा रही है। इस शौचालय के निर्माण से पार्किंग में आने वाले लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा। कोर्ट परिसर के अंदर अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए शौचालयों की सुविधा उपलब्ध है। लोगों के लिए भी सार्वजनिक शौचालय उपलब्ध है लेकिन सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण लोग अक्सर इन शौचालयों के उपयोग से परहेज ही करते हैं। ऐसे में अब लोगों को शौचालय के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज कुमार मिन्हास ने कहा कि लगभग 10 दिन में शौचालय का निर्माण कार्य पूूरा कर लिया जाएगा। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए यहां हर वक्त एक सफाई कर्मचारी मौजूद रहेगा, ताकि लोगों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस शौचालय का उपयोग शुल्क 10 रुपये निर्धारित किया गया है।