फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में लगाए बेंच, मरीजों को मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
दंत रोग ओपीडी के बाहर और पार्क में किए गए स्थापित
विज्ञापन


अब जमीन पर बैठने के लिए मजबूर नहीं होंगे मरीज

मरीजों की सुविधा के लिए सीनियर सिटिजन काउंसिल ने करवाया कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में अब मरीजों को बैठने के लिए मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा। मरीजों की सुविधा के लिए सीनियर सिटिजन काउंसिल ने 10 के करीब बेंच स्थापित करवाए हैं। यह बेंच दंत रोग ओपीडी, साथ में बने पार्क व अन्य जगहों पर स्थापित करवाए गए हैं ताकि मरीजों को बैठने की सुविधा मिल सके। अस्पताल में रोजाना की ओपीडी 1500 के करीब हैं और हर वार्ड में मरीज दाखिल हैं। ऐेसे में मरीजों से मिलने तीमारदार भी आते हैं, लेकिन बैठने की उचित सुविधा न होने के कारण मरीज जमीन पर ही बैठने को मजबूर होते थे। अब सीनियर सिटिजन काउंसिल ने समस्या को ध्यान में रखते हुए बेंच स्थापित करवा दिए हैैं। तीमारदार सुरेश कुमार, कर्मजीत, भावना, सुलोचना, तृष्णा कुमारी आदि ने कहा कि अब बैठने के लिए उचित सुविधा हो गई है। अब धरातल पर बैठने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। इस बारे में सीनियर सिटिजन काउंसिल के अध्यक्ष विजय कुमार पुरी ने कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए दस बेंच स्थापित कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें