फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बावड़ी की सफाई न होने से पानी का प्रयोग नहीं कर पा रहे लोग

Sat, 05 Jul 2025 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नादौन में एक नंबर वार्ड में स्थापित ऐतिहासिक बावड़ी। संवाद
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नगर परिषद नादौन के वार्ड नंबर एक में बावड़ी की निरंतर सफाई नहीं हो रही है। बावड़ी में गंदगी पसरी रहने के कारण लोग बावड़ी के पानी का प्रयोग भी नहीं कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि स्थानीय प्रशासन को प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई करनी चाहिए। बावड़ियों की उचित व्यवस्था करनी चाहिए। इससे यह प्राकृतिक जल स्रोत खंडहर नहीं बनेंगे। उन्होंने बताया कि बरसात के दौरान पंप हाउस में गाद भर चुकी है। इस कारण पेयजल स्कीम ठप हैं। लोगों को पानी की किल्लतों का सामना करना पड़ रहा है। नादौन में चार दिनों से पानी नहीं आया है। पानी की किल्लत के समय बावड़ी के पानी काे उपयुक्त स्त्रोत के रूप में प्रयोग किया जा सकता था, लेकिन बावड़ी में गंदगी पसरी होने के कारण इसके पानी का प्रयोग करने से लोक कतरा रहे हैं। नगर परिषद नादौन के ईओ रमन शर्मा ने बताया कि ऐतिहासिक प्राकृतिक जल स्रोतों की साफ-सफाई समय-समय पर की जाती है। यदि कहीं समस्या है तो इसका निदान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें