फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गैस सिलिंडर की किल्लत पर भड़के लोग, प्रदर्शन करने की दी चेतावनी

Fri, 24 Apr 2026 11:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सुजानपुर के वार्ड तीन व चार में  खाली सिलिंडर लेकर खड़े लोग। संवाद - फोटो : यूपी बोर्ड हाईस्कूल का परिणाम आने के बाद खुशी से उछलतीं छात्राएं।
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड तीन और चार में गैस सिलिंडर की किल्लत गहराती जा रही है। लोगों का आरोप है कि आईटीआई भवन के पास स्थित मोहल्लों में एक माह से नियमित आपूर्ति नहीं हो पाई है। अब उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें जल्द गैस सिलिंडर नहीं मिले तो वे सड़कों पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन करेंगे और प्रशासन का घेराव भी किया जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी तिलकराज, पुरुषोत्तम चौधरी, रवि कुमार सहित अन्य लोगों का कहना है कि गैस गाड़ी तो क्षेत्र में पहुंचती है लेकिन रास्ते में ही सीमित संख्या में सिलिंडर वितरित कर वापस लौट जाती है। इसके चलते आगे के घरों तक आपूर्ति नहीं पहुंच रही और कई परिवार खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं।
हर बार 15-20 सिलिंडर ही उतारे जाते हैं, जबकि जरूरत इससे कहीं अधिक है। अधूरी आपूर्ति के कारण कई घरों में खाना बनाना भी मुश्किल हो गया है, खासकर उन परिवारों के लिए जो पूरी तरह गैस पर निर्भर हैं। लोगों ने प्रशासन और गैस एजेंसी से मांग की है कि आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कर नियमित वितरण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

इस संबंध में सिविल सप्लाई गैस एजेंसी के प्रभारी नवनीत ने बताया कि क्षेत्र में सिलिंडर की आपूर्ति की गई है। यदि कहीं समस्या है तो उसे जल्द दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें