फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: थापा सारिंग में मोबाइल टाॅवर निर्माण पर भड़के लोग

Thu, 18 May 2023 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सांगला  ग्राम पंचायत के अंतर्गत थापासारिग में पंचायत से बिना एनओसी के निर्माणाधीन  टावर ।
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। तहसील सांगला के थापा सारिंग में मोबाइल टावर के निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीण भड़क उठे हैं। पंचायत के एनओसी के बिना टावर निर्माण कार्य में निजी कंपनी जुटी हुई है।
विज्ञापन

रिहायशी क्षेत्र से करीब 25 मीटर की दूरी पर टावर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है। स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का कहना है कि उक्त स्थान पर पूर्व में ही एक टावर लगा हुआ है। दूसरा टावर 300 मीटर की दूरी पर है। अब तीसरा टावर उसी क्षेत्र में पहले टावर के साथ 15 मीटर की दूरी पर लगने से लोगों में खासा रोष है।
लोगों का कहना है कि थापा सारिंग का वार्ड नंबर 1 और 6 के स्थानीय लोगों का 25 मीटर की दूरी पर रिहायशी क्षेत्र है। ऐसे में उक्त जगह पर लगातार दो टावरों के लगने से टावर से निकलने वाली रेडिएशन से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सांगला की प्रधान देव सांकी नेगी की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त किन्नौर और एसडीएम कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता से मिलकर उक्त टावर निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है।

देव सांकी नेगी, सुंदर कुमार नेगी, पदम सिंह नेगी, कर्म चंद नेगी, भागेश कुमार नेगी, उमेश नेगी, प्रेम सागर नेगी, ओम कृष्ण नेगी और सुनीता देवी नेगी ने कहा कि भूमि मालिक और निजी कंपनी ने स्थानीय वासियों को विश्वास में लिए बिना टावर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
इसमें न तो पंचायत से एनओसी लिया है और न ही स्थानीय लोगों को सूचना दी गई है। ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि निर्माण कार्य पर रोक नहीं लगाई गई तो प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश ने कहा कि टावर निर्माण का कार्य निजी भूमि पर हो रहा है। मामले को जल्द सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें